Wednesday, July 16, 2014

चकोतरा

चकोतरा -
                              चकोतरा संतरे की प्रजाति का फल है | यह सभी रसदार फलों में सबसे बड़े आकार का फल है | चकोतरे में संतरे की अपेक्षा 
सिट्रिक अम्ल अधिक तथा शर्करा कम होती है | इसका छिलका पीला तथा अंदर का भाग लाल रंग का होता है | इसमें नींबू और संतरे के सभी गुण 
मिलते हैं | चकोतरा शीतल प्रकृति का होता है तथा इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है | यह प्यास को रोकता है तथा भूख बढ़ाता है | इसके सेवन 
से चेहरे का रंग साफ़ होता है | 

विभिन्न रोगों में चकोतरे का उपयोग -

१- चकोतरे के पत्तों का दस- बीस मिली रस प्रतिदिन सुबह - शाम सेवन करने से उँगलियों का कांपना ठीक हो जाता है |

२- चकोतरे के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर की थकावट दूर होती है |

३- मलेरिया में चकोतरे का रस पीने से लाभ होता है क्यूंकि इसके रस में कुनैन होता है |

४- चकोतरे के रस में पानी मिलकर पीने से बुखार में लाभ होता है तथा अधिक प्यास लगना बंद हो जाता है |

५- चकोतरे के सेवन से जुकाम से भी बचा जा सकता है |

No comments:

Post a Comment